भारत में गणतंत्र दिवस पर शेयर बाजार की छुट्टी,छुट्टियों की लिस्ट के साथ जानिए पूरा अपडेट

Stock Market Holiday: आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार NSE और BSE दोनों आज, सोमवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। इस साल का दूसरा ट्रेडिंग अवकाश है। आपको बता दें कि इक्विटी के साथ-साथ डेरिवेटिव (F&O), करेंसी और कमोडिटी मार्केट (MCX) में भी आज कोई कामकाज नहीं होगा। कमोडिटी मार्केट में आम तौर पर शाम का सेशन खुला रहता है, लेकिन गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाश पर MCX के सुबह और शाम दोनों सत्र बंद रहेंगे। अब बाजार में कल, यानी मंगलवार, 27 जनवरी को सुबह 9:15 बजे से ट्रेडिंग सामान्य रूप से शुरू होगी।

रविवार, 1 फरवरी को खुला रहेगा बाजार?

आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहता है, लेकिन इस बार केंद्रीय बजट 2026 के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। NSE और BSE ने आधिकारिक सर्कुलर जारी कर पुष्टि की है कि 1 फरवरी, रविवार को बाजार पूरी तरह खुला रहेगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि बजट भाषण के दौरान होने वाली नीतिगत घोषणाओं और टैक्स बदलावों पर निवेशक वास्तविक समय में प्रतिक्रिया दे सकें। इस विशेष सत्र के दौरान ट्रेडिंग का समय सामान्य वर्किंग डे की तरह ही सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा, जिसमें इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी तीनों सेगमेंट में कामकाज होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version