अमेरिका और यूरोप के बीच तनातनी फीकी होने की उम्मीदों पर गणतंत्र दिवस के दिन आज सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव फिर टूटे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। इससे पहले 19 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक करीब एक हफ्ते में एक दिन की गिरावट को मिलाकर 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹16,480 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹15,100 बढ़े थे।चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
Rate List
| शहर | 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 2 | 2 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव | 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव |
| दिल्ली | ₹1,60,040 | ₹1,47,040 | ₹1,20,330 |
| मुंबई | ₹1,60,250 | ₹1,46,890 | ₹1,20,180 |
| कोलकाता | ₹1,60,250 | ₹1,46,890 | ₹1,20,180 |
| चेन्नई | ₹1,59,480 | ₹1,47,490 | ₹1,22,990 |
| बेंगलुरु | ₹1,60,250 | ₹1,46,890 | ₹1,20,180 |
| हैदराबाद | ₹1,60,250 | ₹1,46,890 | ₹1,20,180 |
| लखनऊ | ₹1,60,040 | ₹1,47,040 | ₹1,20,330 |
| पटना | ₹1,60,300 | ₹1,46,940 | ₹1,20,230 |
| जयपुर | ₹1,60,040 | ₹1,47,040 | ₹1,20,330 |
| अहमदाबाद | ₹1,60,300 | ₹1,46,940 | ₹1,20,230 |
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी फिर गिरी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिर यह गिरी है। पिछले कारोबारी सोमवार 19 जनवरी से लेकर आज के 25 जनवरी तक एक किलो चांदी उठा-पटक के साथ ₹40 हजार महंगी हुई थी। लेकिन आज 26 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी प्रति किग्रा ₹100 सस्ती हुई है, और ₹3,34,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹3,64,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
Disclaimer: Dailytimenews.com पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को Dailytimenews.com की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
