whatsapp image 2026 01 26 at 23.10.02

Border 2 Advance Booking: 26 जनवरी पर टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

Border 2 Advance Booking (26 January): सनी देओल की बॉर्डर 2 की 26 जनवरी की एडवांस बुकिंग को लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट आ रही है. तो क्या बॉर्डर 2 के चौथे दिन का कलेक्शन सलमान खान की टाइगर 3 के चौथे दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को तो़ड़ देगा.

नई दिल्ली: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. फिल्म ने तीन दिन में ही 129 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और चौथे दिन भी इसका जादू कम नहीं हो रहा है. बॉर्डर 2 ने रिपब्लिक डे (गणतंत्र दिवस) के मौके पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचा रखा है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आहन शेट्टी अभिनीत अनुराग सिंह निर्देशित इस वॉर एक्शन ड्रामा ने चौथे दिन (26 जनवरी 2026) की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

बॉर्डर 2: तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज के मुताबिक, बॉर्डर 2 के दिनों के हिसाब से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन…

  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (23 जनवरी, 2026): 32.10 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (24 जनवरी, 2026): 40.59 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (25 जनवरी, 2026): 57.20 करोड़ रुपये 

तीन दिन का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन = 129.89 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2: 26 जनवरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपब्लिक डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, अगर ये ऐसा ही कायम रहता है तो फिल्म आज भी 50 करोड़ रुपये के पार जा सकती है. ऐसे में इसके सामने टाइगर 3 का चौथे दिन का 59.25 करोड़ रुपये का टारगेट आता है. तीसरे दिन फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

26 जनवरी को जिस तरह का सपोर्ट मिलते दिख रहा है अनुमान कुछ और बड़े नंबर का है. अगर ऐसा होता है तो टाइगर 3 का भाईजान का रिकॉर्ड सनी पाजी तोड़ सकते हैं. वैसे भी फिल्म के सामने अभी कोई कॉम्पिटीशन नहीं है. ऐसे में इसका क्रेज अभी कमजोर पड़ता नहीं दिख रहा है. सनी देओल की अपील, वॉर बैकग्राउंड, जबरदस्त एक्शन और इमोशनल सीन्स ने फैमिली ऑडियंस को थिएटर्स की ओर खींचा है. वर्ड ऑफ माउथ भी सुपर पॉजिटिव है, जिससे लंबे रन की उम्मीद है,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version