बांग्लादेश का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना: क्या है कारण?

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब जादा का समय नहीं बचा है, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। मेगा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलेंगी जिसका फेसला काफी समय पहले हो चुका था आईसीसी को बांग्लादेश के भारत में अपने मुकाबले खेलने से मना करने के बाद आखिरकार 24 जनवरी को उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लेना पड़ा जिसमें उनकी जगह पर स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया है। ICC का ये फैसला आने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अपना बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने पुराने रटे बयान को सुनाया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ICC द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद जो बयान जारी किया गया है उसमें समाचार एजेंसी PTI के अनुसार उन्होंने कहा कि हमने टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए अपनी सरकार से बात की थी, जिसमें उन्होंने भारत में हमारे खिलाड़ियों, पत्रकारों या टीम के किसी भी अन्य सदस्य की सुरक्षा चिंता को जाहिर करते हुए वहां खेलने से मना कर दिया। हमने ICC से रिक्वेस्ट की थी कि हमारे मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए, लेकिन कई मीटिंग्स के बाद ICC इसको लेकर तैयार नहीं हुआ, जिसमें हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते क्योंकि यह हमारी सरकार का फैसला है। हमने अपनी पूरी कोशिश की है। हम ICC के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं, और बोर्ड का बहुमत का फैसला था कि मैच को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी, हमने अपने तरीके से कोशिश की और रिक्वेस्ट की।

BBC को करना पड़ सकता है भारी जुर्माने का सामना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को ICC की तरफ से भारी जुर्माने का भी सामना करना पड़ सकता है। मेगा टूर्नामेंट में बाहर होने के साथ जहां उन्हें सबसे पहले मिलने हिस्सा लेने के लिए मिलने वाले 5 लाख यूएस डॉलर की राशि नहीं मिलेगी। इसके अलावा ICCकी तरफ से मिलने वाला सालाना रेवेन्यू शेयर भी उनका रोका जा सकता है। ऐसे में BBC के लिए खुद को वित्तीय तौर पर भविष्य में संभालना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version