नैनीताल में बर्फबारी की ताजा तस्‍वीरें।

नैनीताल में शुक्रवार दोपहर को मौसम का पहला हिमपात हुआ, जो देर शाम निचले इलाकों तक फैल गया। जिससे नगर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है,बर्फबारी की खबर मिलते ही पर्यटक उत्साहित होकर हिमालय दर्शन, नयना पीक और स्नोव्यू जैसी जगहों पर मस्ती करने पहुंच गए। इससे कारोबारी भी खुश हैं।

हिमालय दर्शन में बर्फबारी में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। नयना पीक सहित स्नोव्यू, हिमालय दर्शन में बर्फ की सफेद चादर दिखे। बर्फबारी में शनिवार को पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिला है, जिससे कारोबारी उत्साहित हैं।

वहीं शनिवार को नैनीताल में घने बादल छाए रहे। किलबरी पंगोट, हिमालय दर्शन सहित ऊपरी इलाके बर्फबारी दिखे। नैनीताल में बीती रात हिमालय दर्शन में बर्फ में वाहन फंस गए। शनिवार को बुलडोजर से मार्ग खोला गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version