T20 World Cup 2026:अफगानिस्तान की 82 रन से जीत, Ibrahim Zadran ने रचा नया इतिहास

अफगानिस्तान के स्टार ओपनर Ibrahim Zadran ने T20 World Cup 2026 में इतिहास रच दिया है। ग्रुप डी के मुकाबले में Canada national cricket team के खिलाफ ओपनिंग करते हुए जादरान ने 95 रन की नाबाद पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है ।

T20 World Cup 2026:अफगानिस्तान की 82 रन से जीत, Ibrahim Zadran ने रचा नया इतिहास
T20 World Cup 2026:अफगानिस्तान की 82 रन से जीत, Ibrahim Zadran ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने T20 World Cup 2026  के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में कनाडा को 82 रन से हराकर टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई ले ली। हालांकि दोनों टीमें पहले ही सुपर स्टेज की रफ़्तार से बाहर हो चुकी थीं, लेकिन चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने अपने जज्बे और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। और इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे 24 वर्षीय बल्लेबाज Ibrahim Zadran है , जिन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से इतिहास रच दिया।

56 गेंदों में 95* रन, रिकॉर्ड ध्वस्त

Ibrahim Zadranने ओपनिंग करते हुए 56 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। और उनकी पारी में 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। Ibrahim Zadran ने शुरुआत से ही सकारात्मक रुख अपनाया और कनाडाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। और पारी के दौरान उनका टाइमिंग और शॉट चयन बेहद प्रभावशाली रहा है । खासकर मिडविकेट और लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाए गए छक्कों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

T20 World Cup 2026:अफगानिस्तान की 82 रन से जीत, Ibrahim Zadran ने रचा नया इतिहास
T20 World Cup 2026:अफगानिस्तान की 82 रन से जीत, Ibrahim Zadran ने रचा नया इतिहास

इस पारी के साथ Ibrahim Zadran T20 World Cup 2026 इतिहास में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए है । और इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके साथी सलामी बल्लेबाज Rahmanullah Gurbaz ने बनाया था, और  जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 84 रन बनाए थे।Ibrahim Zadran ने गुरबाज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है ।

शतक से चूके, लेकिन दिल जीत लिया

हालांकि Ibrahim Zadran T20 World Cup 2026 में अफगानिस्तान के पहले शतकवीर बन गए , और पांच रन दूर रह गए, लेकिन उनकी यह पारी किसी शतक से कम नहीं थी। अंत तक नाबाद रहकर उन्होंने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और कनाडा पर 82 रन की बड़ी जीत की नींव रखी।

 Ibrahim Zadran का यह प्रदर्शन कोई इत्तेफाक नहीं था , वह पिछले कुछ वर्षों से आईसीसी टूर्नामेंट्स में अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।
ICC Cricket World Cup 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 129 रन की शानदार पारी भी खेली थी, जो उस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी।

इसके अलावा ICC Champions Trophy 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन बनाकर उन्होंने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था। यह पारी भी अफगानिस्तान के लिए उस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रही है।

 अफगानिस्तान क्रिकेट का नया सितारा

 Ibrahim Zadran 24 साल की उम्र में जिस निरंतरता और आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, और उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट का भविष्य बनाता है। उनकी तकनीक मजबूत है, बड़े शॉट खेलने की क्षमता है और दबाव की स्थिति में भी संयम बनाए रखने की कला भी है।

भले ही अफगानिस्तान इस बार T20 World Cup 2026 में आगे नहीं बढ़ सका, लेकिन Ibrahim Zadran की 95 रन की पारी टीम और प्रशंसकों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। यह पारी सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट के उभरते आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।

अफगानिस्तान ने भले ही टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन  Ibrahim Zadran ने अपने बल्ले से यह संदेश जरूर दे दिया है कि आने वाले समय में वह विश्व क्रिकेट के बड़े मंच पर और भी बड़े कारनामे करने को तैयार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Vivo V70 Series Launch 🇮🇳 भारत vs 🇳🇱 नीदरलैंड्स – 194 रन का टारगेट कोन है युवराज सामरा