Gold price today

Gold Price Today: सोने की कीमत और बढ़ी, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव चढ़कर ₹162110 पर

एनालिस्ट्स को सोने की कीमते और बढ़ने गुंजाइश दिख रही है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। 27 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुका है।

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम है

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली148610162110
मुंबई148460161960
अहमदाबाद148510162010
चेन्नई148460161960
कोलकाता148460161960
हैदराबाद148460161960
जयपुर148610162110
भोपाल148510162010
लखनऊ148610162110
चंडीगढ़148610162110

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version