नई दिल्ली:Vivo ने गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को भारत में अपनी नई V-सीरीज़ के तहत Vivo V70 Elite और Vivo V70 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Vivo कंपनी ने इस बार प्रीमियम डिजाइन, और बड़ी बैटरी ZEISS ब्रांडिंग वाले कैमरा सेटअप पर खास जोर दिया है।Vivo V70 Elite और V70 दोनों में 6,500 mAh की बैटरी है और बॉक्स में 90W का चार्जर भी है। और फोन IP68 और IP69 रेटेड हैं जो पानी और धूल से बचाते हैं।नई Vivo V70 सीरीज़ में Vivo V70 Elite और V70 दोनों के लिए ZEISS ब्रांडिंग है
डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Vivo V70 सीरीज़ में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।

परफॉर्मेंस: अलग-अलग प्रोसेसर
Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। और वहीं, Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का मिलता है। और दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करते हैं। कंपनी ने 4 जेनरेशन के OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है।
कैमरा: ZEISS ट्यून्ड सेटअप
फोटोग्राफी के लिए दोनों मॉडल में 50MP का ZEISS-ट्यून्ड मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जिसमे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo V70 Elite और Vivo V70 दोनों में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। और खास बात यह है कि बॉक्स में ही 90W का फास्ट चार्जर मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो सकता है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 Elite की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए ₹51,999 से शुरू होती है। 12GB+256GB मॉडल की कीमत ₹56,999 और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत ₹61,999 रखी गई है। और यह पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा। और वहीं, Vivo V70 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹45,999 और 12GB+256GB मॉडल की कीमत ₹49,999 है। यह पैशन रेड और लेमन येलो रंग में आएगा।

दोनों स्मार्टफोन 26 फरवरी से Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध जायेंगे।
नई Vivo V70 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग, दमदार कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है। Elite वेरिएंट जहां ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं स्टैंडर्ड V70 कम कीमत में संतुलित फीचर्स देता है।
