10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी: 61 कैवलरी में ग्रुप-C सईस पदों पर सीधी भर्ती,सैलरी ₹56,900 तक

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार ने 61 कैवलरी (61 Cavalry) में ग्रुप-C सईस (Syce) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।और सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं। इस पद पर चयन सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 से ₹56,900 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा, जिससे कुल सैलरी पैकेज और आकर्षक हो जाता है।

इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह भर्ती ऑफलाइन मोड में की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा की बात करें तो श्रेणी के अनुसार उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग उम्र तय की गई है—

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 18 से 25 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 18 से 28 वर्ष
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 18 से 30 वर्ष

इसके अलावा, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 35 वर्ष तक आयु में छूट दी जा सकती है।

कैटेगरी के मुताबिक पदों का बंटवारा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 12 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों का आरक्षण कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है—

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 4 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 7 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 1 पद

उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले सभी प्राप्त आवेदनों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी।

इसके बाद उम्मीदवारों की 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए योग्य अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को A4 साइज के पेपर पर निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र तैयार करना होगा। आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज़ों की स्वप्रमाणित (Self Attested) फोटोकॉपी अटैच करना अनिवार्य होगा।आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top