Gold, Silver Rate Today 31 January 2026 Live Updates:चांदी का भाव अपने ऑल-टाइम हाई से अब तक कुल ₹1,28,126 प्रति किलो गिर चुकी है. जबकि सोना ऑल-टाइम हाई से अब तक कुल ₹42,247 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.

नई दिल्ली:Gold-Silver Price Today Live Updates: दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में 2 दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. आज, 31 जनवरी को भी इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट गिरे हैं . हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आज बंद है. MCX में ट्रेडिंग शनिवार और रविवार को नहीं होती है. 1 फरवरी को MCX खुला रहेगा. लेकिन पिछले दो सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा?
रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम बजट से पहले अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं..इसलिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार ,1 फरवरी को गोल्ड से जुड़े कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं?
Gold-Silver Price Today Live: दिल्ली, नोएडा में कितनी चल रही चांदी?
दिल्ली और नोएडा के सराफा बाजार में 31 जनवरी, 2026 को हलचल मची हुई है. अगर आप खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो आज के ताजा रेट्स जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली में सोना 1,50,430 प्रति ग्राम और चांदी 2,91,770 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.
Disclaimer: Dailytimenews.com पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को Dailytimenews.com की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।