Gold Rate Today: कमजोर डॉलर के बीच सोना-चांदी में तेज़ी, 24 कैरेट गोल्ड 1.67 लाख के पार

Gold Rate Today: 29 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ी

29 जनवरी की सुबह सोने की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,67,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,256.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

Gold Rate Today

कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। अमेरिकी डॉलर पिछले चार साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जिससे कीमती धातुओं में निवेश आकर्षक बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली:
    • 24 कैरेट: 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम
    • 22 कैरेट: 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम
शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली153310167240
मुंबई153160167090
अहमदाबाद153210167140
चेन्नई153160167090
कोलकाता153160167090
हैदराबाद153160167090
जयपुर153310167240
भोपाल153210167140
लखनऊ153310167240
चंडीगढ़153310167240

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने 10-2 के बहुमत से बेंचमार्क ब्याज दर को 3.50%–3.75% के दायरे में बनाए रखा। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और महंगाई व रोजगार से जुड़े जोखिम फिलहाल कम हैं। हालांकि, आगे ब्याज दरों में कटौती से पहले लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

सोने में आगे भी तेजी की उम्मीद

विशेषज्ञों को सोने में आगे और तेजी की संभावना दिख रही है। सोसाइटी जेनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि बुल केस में सोने की कीमत 5,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

चांदी की कीमतों में भी उछाल

चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली है। 29 जनवरी की सुबह चांदी का भाव 3,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 112.22 डॉलर प्रति औंस पर है। निवेश के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग से भी चांदी को सहारा मिल रहा है।

Disclaimer: Dailytimenews.com पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को Dailytimenews.com की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version