whatsapp image 2026 01 27 at 20.37.01 (1)

औली से जोशीमठ तक चांदी से चमके पहाड़!

जोशीमठ में भारी बर्फबारी हुई है. पर्यटक बर्फबारी की खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं, जबकि प्रशासन राहत कार्यों में लगा है.गोत्री और यमुनोत्री धाम सहित कई मार्ग बंद हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर खुशी है.

whatsapp image 2026 01 27 at 20.37.01

इस बार जोशीमठ में बहुत बर्फबारी हुई है. घर, मकान, पेड़-पौधे, सड़कें, गलियां सभी पर बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है,हर तरफ बर्फ ही बर्फ का सफेद नज़ारा देखने को मिल रहा है जो अपने आप में बेहद खूबसूरत है. बर्फ से ढके पहाड़ों पर जब सूरज की किरणें पड़ रही हैं ऐसा लग रहा जैसे चांदी की पहाड़ हो ,यक़ीनन बहुत खूबसूरत नज़ारा है .

हालांकि, लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ जमा होने से कई गाड़ियां फंसी भी हैं. फिसलन की वजह से पहाड़ों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई हैआवाजाही में थोड़ी मुश्किल तो जरूर आ रही है, प्राकृतिक सुंदरता इन छोटी-मोटी परेशानियों को भी भुला देती है.बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर खुशी की लहर हैं. वहीं, पर्यटक भी बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे है ,पहाड़ों में बारिश और यह बर्फबारी का दौर लंबे सूखे के बाद आया है. जोशीमठ अब बर्फ के आगोश में समा गया हैबर्फबारी से एक तरफ जहां कई चुनौतियां हैं तो वहीं, दूसरी तरफ बर्फबारी से आवाजाही में थोड़ी दिकत आ रही है लेकिन प्रकृति की अनमोल खूबसूरती भी शानदार है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top