चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे राजपाल यादव की आर्थिक मदद के तौर पर अब तक कितनी रकम जमा हुई है? (समाचार रिपोर्टों और कोर्ट/उद्योग कथनों के आधार पर) चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे अभिनेता राजपाल यादव के लिए अब तक कितनी आर्थिक मदद मिली है,और कौन-कौन नेता अभिनेता सामने आये है, और सोशल मीडिया पर जो दावे किये जा रहे हैं वह हकीकत से कितना मेल खाते हैं:

राजपाल यादव न्यूज. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम जमा हो चुकी है? और राजपाल यादव कब तक तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे? और वो कौन लोग हैं, जो राजपाल यादव के मुश्किल घड़ी में उनके साथ दे रहे हैं? और कौन-कौन नेता, अभिनेता और बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने राजपाल यादव के मैनेजर से संपर्क किया है? बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के जेल जाने की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं.
इसके बावजूद अब तक जो मदद मिली है, उससे नहीं लगता कि राजपाल यादव जल्दी जेल से बाहर आ पाएंगे.क्योकि 5 करोड़ की रकम का सूद जोड़कर अब 9 करोड़ रुपये हो गए हैं. और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, सलमान खान, डेविड घवन, मीका सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गजों ने करोड़ों और लाखों रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलानभी किया है. लेकिन अब तक यह रकम 2 करोड़ रुपये भी पूरे नहीं हुए हैं.

चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 6 महीने की सजा सुनाए जाने के बाद राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. और इसके बाद से ही कई लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की है और कई लोगों ने मदद की पेशकश की है. लेकिन असली हकीकत कुछ और ही है. अभी तक उनके खाते में 2 करोड़ रुपये भी जमा नहीं हुए हैं. अब यह आवाज भी उठ रही है कि केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से राजपाल की समस्या हल नहीं होगी.
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने पुष्टि की है कि कई बड़े सितारों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है. अब तक घोषित और चर्चा में रही रकम की सूची इस प्रकार है-
| नाम | पेशा/पहचान | सहायता राशि |
|---|
| Rao Inderjeet Singh | म्यूजिक प्रोड्यूसर (Gem Tunes) | ₹1,11,00,000 (1.11 करोड़) |
| Mika Singh | मशहूर गायक | ₹11,00,000 (11 लाख) |
| Tej Pratap Yadav | राजनीतिक हस्ती | ₹11,00,000 (11 लाख) |
| Nawazuddin Siddiqui | बॉलीवुड अभिनेता | ₹10,00,000 (10 लाख) |
| Kamaal R Khan (KRK) | फिल्म क्रिटिक/एक्टर | ₹10,00,000 (10 लाख) (पेशकश) |
| Anup Jalota | भजन सम्राट | ₹5,00,000 (5 लाख) |
पेशेवर/गुप्त सहयोग (राशि सार्वजनिक नहीं)
Sonu Sood – फिल्म में रोल + साइनिंग अमाउंट (रकम गुप्त)
Guru Randhawa – अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एडवांस पेमेंट (रकम गुप्त)
Salman Khan – संपर्क कर सहयोग का आश्वासन (रकम सार्वजनिक नहीं)
Ajay Devgn – सहयोग का संकेत (रकम सार्वजनिक नहीं)
David Dhawan – वित्तीय सहायता का आश्वासन
सोशल मीडिया पर जहां मदद की बाढ़ आई हुई है, वहीं सूत्रों और रिपोर्ट्स के अनुसार एक कड़वा सच यह भी है कि अब तक जुटाई गई कुल राशि 2 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है. अभी तक यह रकम 1 करोड़ 58 लाख ही हुई है. हालांकि, सलमान खान, सोनू सूद, रंधावा, डेविन धवन का इसमें रकम नहीं जुड़ा है. राजपाल यादव पर कुल कर्ज का बोझ 9 करोड़ रुपये से अधिक है. मैनेजर गोल्डी के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन और डेविड धवन जैसे सितारों ने संपर्क जरूर किया है लेकन वे कानूनी प्रक्रिया के तहत मदद करने की योजना बना रहे हैं

I do not even know how I ended up here, but I thought this post was good.
I do not know who you are but definitely you’re going to a famous blogger if
you are not already 😉 Cheers!