Border 2 Box Office Collection Day 23

Border 2 Box Office Collection Day 23: 320 करोड़ पार, 500 करोड़ क्लब की ओर दहाड़

Border 2 Box Office Collection Day 23: बॉर्डर 2 ने शाहिद कपूर की ओ रोमियो के कलेक्शन को 23वें दिन एक बार फिर कमाई के साथ गेम पलट दिया है.

नई दिल्ली: Border 2 Box Office Collection Day 23 ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़, 320 करोड़ पार; 500 करोड़ क्लब की ओर तेज कदम,

देशभक्ति और एक्शन से भरपूर Border 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती दिखाई दे  रही है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 23 दिनों में शानदार कमाई दर्ज करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा काफी पहले पार कर लिया था और अब 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

Border 2 Box Office Collection Day 23
Border 2 Box Office Collection Day 23

23वें दिन 1.9 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 फिल्म ने 23वें दिन 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 320.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

इंडिया ग्रॉस- 382.25 करोड़ रुपये 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 438.5 करोड़ रुपये

चौथे हफ्ते में भी फिल्म की स्थिर कमाई इस बात का संकेत है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज बरकरार है। और दर्शकों को ये फिलम बहुत पसंद आ रहा है ।

 बॉर्डर 2 का बजट 275 करोड़ 

करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब लागत के बड़े हिस्से की भरपाई को पूरी कर ली है और तेजी से मुनाफे की ओर भी बढ़ रही है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में और  ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।

Border 2 Box Office Collection Day 23
Border 2 Box Office Collection Day 23

डंकी’ फिल्म से मुकाबला

कमाई के लिहाज से यह बॉर्डर 2 फिल्म अब Dunki को टक्कर देती नजर आ रही है।
Shah Rukh Khan स्टारर डंकी फिलम ने भी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बॉर्डर 2 की मौजूदा रफ्तार उसे चुनौती देती दिखाई दे रही है।

ओ रोमियो’ फिल्म से रफ्तार पर असर

13 फरवरी को रिलीज हुई 0 Romioने शुरुआत में स्क्रीन शेयरिंग पर असर डाला।
Shahid Kapoor और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ और वैलेंटाइन डे पर 12.25 करोड़ की कमाई की। दो दिनों में भारत में इसका कलेक्शन 20.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 26.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन वीकेंड आते ही बॉर्डर 2 ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना ली।

बॉर्डर’ से 37 गुना ज्यादा कमाई

बॉर्डर 1997 में रिलीज हुई Border का सीक्वल है। उस फिल्म का बजट करीब 12 करोड़ रुपये था और उसने 66.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। और अब बॉर्डर 2 ने  400 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी बॉर्डर 2 ने मूल फिल्म के बजट के मुकाबले अभी तक लगभग 37 गुना ज्यादा कमाई अपने नाम कर ली है।

23वें दिन के आंकड़े साफ बताते हैं कि बॉर्डर 2 की पकड़ अभी कमजोर नहीं हुई है।  बल्कि और मजबूत हुई है ,यदि यही ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होकर साल की सबसे बड़ी वॉर फिल्म का खिताब अपने नाम कर सकती है।

समाप्त।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top