Gold-Silver Price Crash LIVE

Gold Price Today: गणतंत्र दिवस को सस्ता हुआ गोल्ड, 10 अहम शहरों में अब बिक रहा इस भाव पर

अमेरिका और यूरोप के बीच तनातनी फीकी होने की उम्मीदों पर गणतंत्र दिवस के दिन आज सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव फिर टूटे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। इससे पहले 19 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक करीब एक हफ्ते में एक दिन की गिरावट को मिलाकर 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹16,480 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹15,100 बढ़े थे।चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

Rate List

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,60,040₹1,47,040₹1,20,330
मुंबई₹1,60,250₹1,46,890₹1,20,180
कोलकाता₹1,60,250₹1,46,890₹1,20,180
चेन्नई₹1,59,480₹1,47,490₹1,22,990
बेंगलुरु₹1,60,250₹1,46,890₹1,20,180
हैदराबाद₹1,60,250₹1,46,890₹1,20,180
लखनऊ₹1,60,040₹1,47,040₹1,20,330
पटना₹1,60,300₹1,46,940₹1,20,230
जयपुर₹1,60,040₹1,47,040₹1,20,330
अहमदाबाद₹1,60,300₹1,46,940₹1,20,230

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी फिर गिरी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिर यह गिरी है। पिछले कारोबारी सोमवार 19 जनवरी से लेकर आज के 25 जनवरी तक एक किलो चांदी उठा-पटक के साथ ₹40 हजार महंगी हुई थी। लेकिन आज 26 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी प्रति किग्रा ₹100 सस्ती हुई है, और ₹3,34,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹3,64,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

Disclaimer: Dailytimenews.com पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को Dailytimenews.com की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top