17 साल बाद वापसी और दोहरी जीत! तारिक रहमान ने बदली बांग्लादेश की सियासत

बांग्लादेश चुनाव 2026 में तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 सीट जीती। BNP की बढ़त से देश की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत।

तारिक रहमान की जीत, खासकर जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अवामी लीग से बाहर हैं, और बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव का संकेत करती है। ढाका की राजधानी के गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज में चुनाव के दिन सुबह 9:30 बजे तारिक रहमान ने अपना वोट डाला।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के दावेदार तारिक रहमान ने बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में अनौपचारिक रूप से दो महत्वपूर्ण सीटों, ढाका-17 और बोगरा-6, जीत ली हैं। और 17 वर्षों के बाद बांग्लादेश वापस आने के बाद तारिक रहमान के लिए यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है। बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी, जो रूस से नजदीक हैं, इस बार के आम चुनावों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। देर रात तक मतगणना जारी रही।और BNP शुरूआती रुझानों में अग्रणी है।


तारीक रहमान ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है,और बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य शायरुल कबीर खान ने गुरुवार को बताया। की तारिक रहमान की जीत, खासकर जब पूर्व प्रधानमंत्री शेखहसीना अवामी लीग से बाहर है, बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है।
चुनाव के दिन सुबह 9:30 बजे तारिक रहमान ने ढाका की राजधानी के गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। और उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जाइमा रहमान भी थी । मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए, उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों ने लंबे समय से इस दिन का इंतजार किया था और अब उनके अधिकार वापस मिल गए हैं. उन्होंने जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
तारिक रहमान ने चुनाव के दौरान कुछ क्षेत्रों से अनपेक्षित घटनाओं की सूचना मिलने का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सकता है अगर बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आती है तो कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनका पहला प्राथमिक लक्ष्य होगा।
इस बार का चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के पतन के बाद अंतरिम सरकार के नेतृत्व में यह पहला आम चुनाव कराया गया है देश भर में 299 संसदीय सीटों पर चुनाव हुए, जबकि एक में एक उम्मीदवार की मौत की वजह से चुनाव रद्द करना पड़ा। देश भर में लगभग 12.7 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें लगभग 50 लाख पहली बार वोट डालने वाले थे.
चुनाव के दौरान 84 सूत्रीय सुधार प्रस्तावों पर जनमत संग्रह भी हुआ। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो गई है और पहले नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तारिक रहमान की दोनों सीटों पर जीत बीएनपी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त साबित हो सकती है और इससे बांग्लादेश की आगे की राजनीतिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। फिलहाल, पूरे देश का ध्यान अंतिम चुनाव परिणामों पर है, जो नई सरकार के गठन की दिशा निर्धारित करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top