राजपाल यादव की सज़ा 18 मार्च तक सस्पेंड

दिल्ली कोर्ट से राहत: राजपाल यादव की सज़ा 18 मार्च तक सस्पेंड, शादी में होंगे शामिल

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली कोर्ट से राहत मिली है ,राजपाल यादव की सज़ा 18 मार्च तक सस्पेंड कर दिया है ,राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। और अगली सुनवाई भी इसी तारीख को होगी। इस फैसले के बाद राजपाल यादव का जेल से रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है।

राजपाल यादव की सज़ा 18 मार्च तक सस्पेंड
राजपाल यादव की सज़ा 18 मार्च तक सस्पेंड

सोमवार को शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद अदालत ने राजपाल यादव को अंतरिम ज़मानत दे दी है और । सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने अदालत को बताया कि उनकी भतीजी की शादी 19 फरवरी को है, जिसमें शामिल होना उनके लिए बेहद अहम है।

परिवार में ख़ुशी का माहौल 

NDTV से बातचीत में राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा,
“अगर वह शादी में शामिल नहीं होते तो जश्न अधूरा लगता । और अब पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हम भगवान के शुक्रगुजार हैं।”

उन्होंने बताया कि शादी की तैयारियां पहले से पूरी हो चुकी थीं, लेकिन अचानक आई कानूनी मुश्किलों के कारण परिवार चिंतित था। और  अदालत के फैसले से सभी को बड़ी राहत मिली है।

राजपाल यादव की सज़ा 18 मार्च तक सस्पेंड
राजपाल यादव की सज़ा 18 मार्च तक सस्पेंड

राजपाल यादव जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने मिडिया  को बताया कि अभिनेता राजपाल यादव इस मामले पर जल्द ही सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखेंगे।
“एक या दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। तब तक हम कुछ और नहीं कह सकते,” उन्होंने कहा।

क्या है पूरा मामला?

मामला साल 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता के निर्माण के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और भुगतान में चूक के बाद विवाद कानूनी लड़ाई में बदल गया।

  • अप्रैल 2018: मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सज़ा सुनाई। 
  • 2019: सेशंस कोर्ट ने सज़ा को बरकरार रखा। 
  • जून 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने अस्थायी राहत देते हुए करीब 9 करोड़ रुपये चुकाने के निर्देश दिए। 
  • 2 फरवरी 2026: भुगतान न करने पर अदालत ने सरेंडर का आदेश दिया। 

अब 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है।

आगे की सुनवाई पर टिकी निगाहें

अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी, जहां यह तय होगा कि सज़ा पर आगे क्या रुख अपनाया जाएगा। फिलहाल, अदालत के इस फैसले से अभिनेता राजपाल यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top