बजट 2026 से पहले सोना चांदी धड़ाम

बजट 2026 से पहले सोना–चांदी धड़ाम, MCX पर ऐतिहासिक गिरावट

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करने जा रही हैं। बजट से पहले कमोडिटी बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। सोमवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

बजट 2026 से पहले सोना चांदी धड़ाम
बजट 2026 से पहले सोना चांदी धड़ाम

MCX पर सोने का भाव

अप्रैल डिलीवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में 13,342 रुपये यानी 8.76 फीसदी टूटकर 1,39,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
पिछले सत्र में सोना 1,52,345 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि आज इसकी ओपनिंग 1,51,610 रुपये पर हुई। कारोबार के दौरान सोना 1,38,634 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया।

चांदी भी बुरी तरह टूटी

मार्च डिलीवरी वाली चांदी में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। चांदी की कीमत 26,273 रुपये (करीब 9 फीसदी) गिरकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
पिछले सत्र में चांदी 2,91,925 रुपये पर बंद हुई थी, जबकि आज यह 2,84,826 रुपये पर खुली।

रविवार को भी हुई ट्रेडिंग

खास बात यह रही कि रविवार होने के बावजूद MCX पर ट्रेडिंग देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बजट को लेकर बढ़ी अनिश्चितता और बड़े नीतिगत फैसलों की आशंका के कारण निवेशकों ने आक्रामक बिकवाली की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव साफ दिखा। हाल ही में

सोना 5,608 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था, जो गिरकर 4,713 डॉलर तक आ गया

वहीं चांदी 121 डॉलर से फिसलकर 75 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई

निवेशकों की नजर बजट पर

विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स स्ट्रक्चर और फिस्कल डेफिसिट को लेकर आने वाले संकेतों पर बाजार की नजर टिकी है, जिससे सोने-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Disclaimer: Dailytimenews.com पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को Dailytimenews.com की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top